घर से बिना बताए चली गई लड़की को सकुशल बरामद कर कोतवाली नगर पुलिस ने किया घर वालों को सुपुर्द
Share your love
देहरादून
15 वर्ष की नाबालिग बच्ची जो 17/07/2022 से घर से बिना बताए कन्ही चली गई थी । आज आईएसबीटी क्षेत्र से कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बरामाद कर 164 CRPC के बयान करा कर सकुशल परिजनो के सपुर्द किया
———————————————-
कोतवाली नगर पर दिनांक 12-03-2023 समय 12,30 वादी संजय कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी 494 शिवाजी मार्ग कावली रोड देहरादून द्वारा तहरीर कराया कि उसकी बेटी उम्र 15 वर्ष जो दिनांक 17/07/2022 को घर से बिना बताए चली गई जिसको काफी ढूढा गया और वो पहले भी आती जाती थी पर इस बार जब घर नही आई तो मेरे द्वारा दिनांक 12/03/23 को कोतवाली नगर देहरादून में सूचना दी गई और अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई गई । आज दिनांक 13/03/23 को जब मुझ ऊoनिo द्वारा पता रसी सुरागरसी से और मोबाइल सर्विलांस से पता चला की पीड़िता रात को आईएसबीटी के आस पास आई है, इस सूचना को पुख्ता किया तो पीड़िता का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया । और तब जाकर आज दोपहर को आईएसबीटी तिराहे पर एक बच्ची इसी हुलिए से मिलती जुलती दिखी जिस से नाम पता पूछा तो गुमशुदा बच्ची से मिलान हुआ तो तुरंत ही गुमशुदा की बरामदगी की सूचना से SHO कोतवाली नगर को अवगत कराया और अपहृता को बरामद कर कोर्ट पेश किया है तथा धारा 164 crpc के बयान अंकित कराए गए और मेडिकल कराया गया । पूछ ताछ में बताया की मेरे घर के लोग पिता जी और बहन मुझे टॉर्चर करते रहते थे कन्हि आने जाने नही देते फोन नही देते और बोलते है नशा करती है जबकि मेरे द्वारा कोई नशा नहीं किया जाता ,इस लिए प्रताड़ित होने के कारण चली गई थी कुछ दिन मैं चंडीगढ़ में अपनी फेसबुक फ्रेंड के साथ रही और उसके साथ दुकान पर काम किया आज मैं अपने घर आना चाहती थी क्योंकि मेरी माता जी बीमार है किसी ने मुझे बताया था मैं अपनी मर्जी से ही गई थी ,मेरे साथ कोई आपराधिक घटना नही हुई , और आप लोग मिल गए । कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की उम्र 15 वर्ष को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
पुलिस टीम
—————–
1-उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार सिंह दून चौकी
2-मoका0प्रीति बृजवाल
3-मo का0रूपा सैनी
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
