कोतवाली नगर पुलिस ने चैन लूट में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद
Share your love
देहरादून
कोतवाली नगर पुलिस ने चैन लूट में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद
घटना का विवरणः
दिनांक 28/05/2023 को धारा चौकी कोतवाली नगर पुलिस द्वारा इंदिरा मार्केट में सत्यापन अभियान व अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी इसी दौरान एक महिला लैंसडाउन चौक की तरफ से चोर चोर का शोर करते हुए एक व्यक्ति के पीछे भागती दिखाई दी शक संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को मौके पर ही भागकर स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पकड़ लिया। जानकारी करने पर महिला द्वारा अपना नाम कुसुम निवासी नकरौंदा थाना डोईवाला जनपद देहरादून बताया व पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की तरफ इशारा कर बताया कि इंदिरा मार्केट लैंसडाउन चौक के सामने इस लडके ने अचानक पीछे से आकर झपटा मारकर मेरे गले की चैन लूटकर अन्दर मार्केट की तरफ भाग गया जिसे शोर सुनकर पुलिस वालों द्वारा पकड़ा गया है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सोने की चेन बरामद हुई पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा अपना नाम *राजवीर पुत्र काले राम निवासी चुक्कूवाला थाना कोतवाली नगर* बताया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 212/2023 धारा 392/411 ipc पंजीकृत कराया गया ।
अभियुक्त को आज अकब से माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2002 में कोतवाली नगर से मर्डर के एक केस में जेल गया था जहां से लगभग 20 वर्ष सजा काटने के बाद पिछले साल वह जेल से बाहर आया था कोई काम धंधा ना होने के कारण पैसों की कमी के कारण उसके द्वारा एक बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना की गई।
नाम पता अभियुक्त-
1- राजवीर पुत्र काले राम निवासी चक्कूवाला थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र 38 वर्ष
अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः—
1- सोने की चैन कीमत एक लाख रुपए लगभग
पुलिस टीमः—
1-उ0नि0 आशीष रावत
2-हे0का0 राजमोहन
3. कानि0 धीरेंद्र प्रत्याल कोतवाली नगर जनपद देहरादून
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
