कोटद्वार: ना बंदूक ना ही तलवार से…धनुष तीर से किया वार…

रिपोर्ट: कुलदीप रावत

कोटद्वार: कोटद्वार से एक अजीब सा मामला सामने आया है जहां एक महिला को न डंडे से न गोली से बल्कि तीर धनुष से मारने का प्रयास किया गया।

ये अजीबोगरीब सा मामला भाबर में सिगड्डी के भूदेवपुर गांव का है जहां एक महिला और पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी से गुस्साए पड़ोसी ने महिला पर लोहा लगा तीर चला दिया। तीर महिला की छाती में लग गया, जिससे लहूलुहान हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों ने बताया कि रजनी देवी (33) पत्नी प्रताप सिंह निवासी भूदेवपुर शनिवार दिन में अपने आंगन में कपड़े सुखा रही थी। इसी बीच महिला और पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इस पर गुस्साए पड़ोसी ने महिला पर लोहा लगा तीर धनुष से मार दिया। तीर महिला की छाती पर लग गया, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने आरोपी पड़ोसी रामलाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले आरोपी रामलाल की पीड़िता रजनी देवी के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी। इसी से गुस्साए रामलाल ने महिला पर तीर चलाकर हमला कर दिया।

डाक्टरों ने महिला का एक्सरे कराकर शरीर में घुसे तीर की मोटाई और लंबाई का अनुमान लगा रहे हैं। सर्जन डा. सतीश कुमार ने बताया कि आपरेशन कर तीर निकाला जाएगा।

उपनिरीक्षक पूनम शाह ने अस्पताल पहुंचकर महिला और उसके परिजनों के बयान लिए। परिजनों ने बताया कि आरोपी पड़ोसी के खेतों की चौकीदारी करता है। वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए उसने धनुष बाण तैयार किए हैं, जिसे वह आए दिन वन्यजीवों पर इस्तेमाल करता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *