पाबौ के चोडिख गांव के युवक को मारकर गेहूं के ड्रम में छुपाया हरिद्वार के भगवानपुर में

Share your love

पाबौ ब्लॉक  चोडिख गांव के युवक की भगवानपुर में हत्या से क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर है। 

चोडिख गांव निवासी ओम प्रकाश भंडारी का बेटा नितिन हरिद्वार के भगवानपुर में एक दवा कंपनी में काम करता था। वह बीते छह-सात वर्षों से निजी क्षेत्र में सेवारत था। शनिवार को जैसे ही नितिन की हत्या की जानकारी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिली तो शोक की लहर दौड़ गई।  नितिन के पिता ओम प्रकाश भंडारी छोटी-मोटी ठेकेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वर्ष 2019 को उन्हें लकवे का अटैक पड़ा, तब से वह बीमार ही चल रहे हैं। अब परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी नितिन के ही कंधों पर थी। उसकी मां चंपा देवी और एक बड़ी व एक छोटी बहन है। वर्ष 2018 में नितिन की शादी हुई, लेकिन पत्नी मायके ही रहती है। उनकी एक बेटी भी है।

पौड़ी निवासी नितिन की हत्या के बाद आसपास के लोग यह सोचकर परेशान हैं कि किसी व्यक्ति को मारकर कमरे में छोड़ दिया गया और उन्हें पता ही नहीं चला। जानकारी के अनुसार जिस मकान में हत्या हुई है वह मकान तीन मंजिला था। सबसे ऊपर की मंजिल पर हत्या हुई। नीचे के दो तलों में किराएदार रहते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार किराएदारों और आसपास के लोगों ने कई सनसनीखेज बातें बताई हैं।
उनका कहना है कि पांच दिन पहले ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवक बाजार से अनाज की टंकी लेकर आए थे। वो लोग किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। सितंबर 2022 में ही उन्होंने मकान किराए पर लिया था। वो मकान मालिक को किराया ऑनलाइन ही देते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.