काशीपुर पुलिस को मिली सफलता,11 बाइक समेत 5 चोर गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: पिछले कुछ दिनों से काशीपुर में ताबड़तोड़ हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर सक्रिय काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने खड़कपूर देवीपुरा टंकी तिराहे के पास से 5 बाइक चोरों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 11 चोरी की मोटर साइकल बरामद की है।

इस संबंध में मीडिया से रूबरू होते हुए एएसपी प्रमोद कुमार काशीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया की गजेन्द्र उर्फ़ छोटू व विशाल कुमार काशीपुर में भीड़भाड़ वाले अस्पतालों के बाहर से मरीज़ के तिमारदारों की मोटर साइकिलों को आंख झपकते ही चोरी कर लेते थे इनके द्वारा काशीपुर के नव्या अस्पताल, सहोता अस्पताल कुंडा के नव जीवन अस्पताल व ठाकुरद्वारा के लाइफ़लाइन व जन सेवा केंद्र अस्पताल के बाहर से बाइक चुराना कुबूल किया गया है।

फिलहाल सभी को हवालात की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। वहीं इस दौरान एएसपी ने वाहन चोरी करने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ करने में एहम किरदार अदा करने वाले कोतवाली प्रभारी जी बी जोशी,एस एस आई गोरव,एस एस आई जावेद मालिक,एस एस आई जितेंद्र कुमार सहित पुलिस कांस्टबलो की पीठ थपथपाई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.