करोबार के लिए गरीबों को मिलेगा दो से दस लाख तक का ऋण
Share your love
रिपोर्ट – सैयद मशकूर | सहारनपुर | सहारनपुर नगर निगम सीमा में रहने वाले आर्थिक रुप से कमजोर जिन लोगों (गरीबों) का कारोबार पटरी से उतर गया है और वे अपने कारोबार को फिर से खड़ा करना चाहते हैं या कोई नया उद्यम स्थापित करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छी ख़बर है। डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) ऐसे लोगों को उनके कारोबार और जरुरत के हिसाब से ऋण दिलाने के लिए आगे आया है। देवबंद व गंगोह नगर पालिका सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोग भी इस ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत करोबार के लिए दो लाख और सामूहिक कारोबार के लिए दस लाख रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऋण लेने वालों को बैंक ब्याज की रकम पर भी छूट मिलेगी।
- गरीबों के लिए डूडा की बड़ी ऋण योजना
- नगर निगम सहारनपुर, गंगोह व देवबंद पालिका सीमा क्षेत्र में रहने वाले उठा सकेंगे लाभ
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के निदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) योजनान्तर्गत शहरी गरीबों को वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु अपना कारोबार स्थापित करने के लिए व्यक्तिगत रुप से दो लाख तथा सामूहिक रुप से कारोबार के लिए दस लाख रुपये तक ऋण दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि बैंक ब्याज पर भी कुछ छूट रहेगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी बैंक का ब्याज 9 प्रतिशत है तो ऋण लेने वाले पर केवल 7 प्रतिशत का ही भार पडे़गा, ब्याज रुप में इससे अधिक जमा की गयी राशि उनके खाते में आॅनलाईन वापिस की जायेगी।
डूडा निदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि ऋण के लिए गत एक जुलाई से शुरु आवेदन आठ सितंबर तक लिए जायेंगे। अभी तक करीब 75 लोगों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि जो लोग अपना करोबार स्थापित करने के लिए उक्त योजना के तहत ऋण लेने के इच्छुक हों वे अपना आधार कार्ड और एक लाख रुपये तक की आय के प्रमाण पत्र की छाया प्रति नुमायश कैंप स्थित डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराकर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। डूडा निदेशक ने बताया कि जिनका कोरोना के कारण व्यापार पटरी से उतर गया है या जो अपना नया उद्यम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए यह योजना एक वरदान बन कर आयी है।

फ़ोटो: ज्ञानेंद्र सिंह नगरायुक्त सहारनपुर
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
