धूल चटाने में 10 दिन भी नहीं लगेगा: पीएम मोदी

Share your love

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारा पड़ोसी देश हमारे खिलाफ 3-3 युद्ध हार चुका है। हमारी सेनाओं को 10 दिन का भी वक्त नहीं लगेगा उन्हें धूल चटाने में। अब वह दशकों से भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर कर रहा है। इसमें कई नागरिकों की जान जा रही है, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं।’

वहीं उन्होंने कहा कि संविधान की बातें करने लोगों संसद में पास कानून को नकार रही हैं, लेकिन उनको उन देशों में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा अत्याचार नहीं दिख रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश हमारे खिलाफ प्रॉक्सी छेड़ रखा है  उन्होंने कहा कि जिस देश के युवाओं में अनुशासन हो, दृढ़ इच्छाशक्ति हो, निष्ठा हो, लगन हो, उस देश का तेज गति से विकास कोई नहीं रोक सकता। आज का युवा देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है और इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा।

पीएम मोदी ने, ‘आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65 परसेंट से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए। एनसीसी देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़निश्चयी और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का बहुत सशक्त मंच है. ये भावनाएं देश के विकास के साथ सीधी-सीधी जुड़ी हैं’।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *