सुशांत की मौत के बाद संपत्ति कब्जे की लड़ाई तो नहीं?

Share your love

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई उस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है, जो करीब दो महीने से उलझी हुई है। आखिर सुशांत सिंह की मौत कैसे हुई? हत्या या फिर आत्महत्या?

वहीं एक सवाल बड़ा है और थोड़ा सा परेशान करने वाला भी है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की संपत्ति को लेकर समाज में बेहद सारी बातें की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि सुशांत सिंह अकाउंट में 40 करोड़ थे और कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सुशांत करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक थे ।

लेकिन इसी बीच रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान कई सवालों को जन्म दे गया है। वकील के बयान में कहा गया है कि लिव इन रिलेशन मे थी रिया चक्रवर्ती और माननीय अदालत भी पहले ऐसे मामलों में लिव इन रिलेशनशिप को पत्नी के समान दर्जा देने की बात कह चुका है ।रिया चक्रवर्ती के ऐसे बयानों के बाद ऐसे कयास लगाने शुरू हो गए हैं कि सुशांत की मौत के बाद अब लड़ाई संपत्ति को लेकर चलेगी और कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा सुशांत के परिवार को भी है।

सुशांत की तीनों बहनों ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए मोर्चा खोल दिया हैं सुशांत का परिवार भी अब कहीं ना कहीं डरा हुआ और सहमा हुआ नजर आने लगा है क्योंकि अब यह लड़ाई मौत के साथ संपत्ति बचाने के लिए भी लड़ी जा रही है… 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *