आत्मनिर्भर भारत की पहल: अब भारत में लॉन्च होगा देशी प्ले स्टोर

Share your love

जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की है तबसे देश आत्मनिर्भर भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है। अब भारत ने आत्मनिर्भर भारत की और एक और कदम बढ़ाने जा रहा है।

देश के ऐप ईकोसिस्टम पर गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर को टक्कर देने के लिए जल्द ही भारत में उसका खुद का ऐप स्टोर आ सकता है। भारत के ऐप डेवलपर्स और बिजनेस मैन्स ने देसी ऐप स्टोर तैयार करने की डिमांड की है। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार इस पर विचार करेगी। हाल ही में पेटीएम को गूगल से हटा दिया गया था। जिसके बाद ये मांग तेज हो गई है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर के जरिए बताया कि उन्हें भारतीय ऐप डेवलपर्स का सुझाव अच्छा लगा है।उन्होंने कहा कि अत्मनिर्भर भारत ऐप ईकोसिस्टम तैयार करने के लिए इंडियन ऐप डिवेलपर्स को प्रोत्साहित करना चाहिए। हालांकि एक देसी ऐप स्टोर पहले से है जिस पर फिलहाल सिर्फ सरकारी ऐप्स जैसे उमंग, आरोग्य सेतु और डिजिलॉकर ही अवेलेबल हैं।

वहीं खबरों की मानें तो शुरुआत करने के लिए इसे एक्सपेंड किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार फोन में गूगल प्ले स्टोर के साथ ऑप्शनल ऐप स्टोर भी प्री लोड मिले इसके लिए जरूरी है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए एक पॉलिसी बनाई जाए।

आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर ने पेटीएम के साथ-साथ कुछ अन्य ऐप्स को प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। गूगल ने पेटीएम पर गैंबलिंग के आरोप लगाए थे।हालांकि पेटीएम द्वारा विरोध करने पर 24 घंटे में ही ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर वापस आ गया। इसी को देखते हुए देसी प्ले स्टोर लाने की मांग तेज हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *