चीन सीमा पर लिपुलेख में भारत ने बढ़ाई सुरक्षा, ITBP के जवानों की छुट्टियां रद्द

पिथौरागढ़: लिपुलेख में चीनी सैनिकों की ओर से चेतावनी लिखा झंडा लहराने और गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद लिपुलेख में भी भारत ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान लिपुलेख तक कड़ी चौकसी के साथ गश्त कर रहे हैं। साथ ही आईटीबीपी ने छुट्टी पर भेजे गए सभी जवानों को वापस अपनी-अपनी बटालियनों में बुला लिया है। देश के हर कोने से वापस ड्यूटी में पहुंच रहे जवानों को क्वारंटीन के बाद सीमा पर तैनात किया जाएगा।

चौबीस घंटे सीमा पर गश्त…

उधर, नेपाल सीमा पर चल रही गतिविधियों को देखते हुए एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। एसएसबी के जवान चौबीस घंटे सीमा पर गश्त कर रहे हैं। काली नदी में बने अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के साथ ही पूरी सीमा पर निगाह रखी जा रही है।

बॉर्डर आउट ऑफ फोर्स…

वहीं, नेपाल जल्द ही भारत के कालापानी और चीन सीमा के तिंकर में निगरानी के लिए एक और बीओपी (बॉर्डर आउट ऑफ फोर्स) बनाने जा रहा है। बीओपी बनाने का सर्वे पूरा कर लिया है। इससे नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल सीमा क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों पर निगरानी रखेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *