रिपोर्ट: नीतू आर्या
नैनीताल: नैनीताल से करीब 8 किलो मीटर दूर चल रही फिल्म जागते रहो की शूटिंग आदमखोर बाघ के ऊपर केंद्रीत है। नैनीताल फ़िल्म एंड आर्ट्स के बैनर तले अजय वीर पवार आदमखोर की पृष्ठभूमि पर एक शार्ट फ़िल्म बना राहे है। जिसकी शूटिंग कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए शूटिंग की जा रही है।
पवार का कहना है कि उत्तराखंड में फ़िल्म के लिए शूटिंग की अपार संभावनाएं है। उत्तराखंड में बेहतरीन लोकेशन के साथ बेहतरीन कलाकार बसे हुए है। बस उन्हें पहचानने की देर है। निर्देशन अजय कुमार के निर्देशन में बन रही शॉर्ट फिल्म जागते रहो की शूटिंग इन दिनों नैनीताल के खुर्पाताल में प्रारंभ हो गई है जिसमें स्थानीय कलाकारों जो की लॉकडाउन के चलते बेरोजगार बैठे हुए थे उन्हें रोजगार का एक अवसर मिला है। इस माध्य्म से पवार एक साथ स्थानीय कलाकारों को एक मंच पे लाये है। उनका कहना है कि शूटिंग का निर्माण लगभग समाप्ति पर हैं।
जागते रहो फ़िल्म के निर्माता महशूर फोटोग्राफर अमित साह,सह निर्देशक नीरज डालाकोटी,व मो.खुर्शीद हुसैन, फ़िल्म कला निर्देशक पवन कुमार,कहानी के लेखक व गीतकार नैनीताल निवासी व रंगकर्मी दिलावर शीराज व संगीत नदीम शीराज़ है। कैमरा अदिति खुराना व अमर गौतम, ड्रोन ऑपरेटर नितिन छबड़ा है।
इस दौरान मुख्य किरदारों में वरिष्ठ कलाकार मंजू हुसैन, डीके शर्मा, मिथिकेश पांडे,मनोज साह(टोनी) शबनी राणा बलजिंदर कौर, मुकेश धस्माना, रविन्द्र रौतेला, आकाश नेगी,भूषण छबड़ा, चारु तिवारी,दीपक सहदेव, अनवर रजा,अमित साह, पवन कुमार,विनीता यशस्वी, नीरज डालाकोटी,खुर्शीद हुसैन,और बाल कलाकार में शेजिन ने अपनी अदाकारी दिखाई है। साथ ही टेक्निकल टीम में प्रमोद प्रसाद, अदनान,मेंक-अप व वेश-भूषा अनवर रजा व व्यवस्थापक में सुनील कुमार व मोनू शामिल है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
