आगामी होली, झंडा मेला तथा ईद के पर्वों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

आज दिनांक 09/03/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा तथा आगामी पर्वो के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में वर्तमान में प्रचलित अभियानों के सर्किल वार समीक्षा करते हुए एसएससी देहरादून द्वारा अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही समय-समय पर अपने सर्कल के थानों में जाकर अभियानों की नियमित रूप से समीक्षा करने तथा अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए।
आगामी होली, झंडा मेला तथा ईद के पर्व के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये, साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने तथा पर्वो के दौरान शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
