असिस्टेंट प्रोफेसर आत्महत्या मामले में घुड़दौडी कॉलेज के निदेशक और विभागाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज देखिए मुकदमे की कॉपी…

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

 

असिस्टेंट प्रोफेसर आत्महत्या मामले में घुड़दौडी कॉलेज के निदेशक और विभागाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज देखिए मुकदमे की कॉपी

 

 

फाइल फोटो
पहले आप देखिए वह वीडियो जिस दिन महिला प्रोफेसर ने आत्महत्या की थी
वीडियो 25 मई का है
घुड़दौड़ इंजीनियरिंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट आत्महत्या की कोशिश और उसके बाद मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज के निदेशक और विभागाध्यक्ष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है सीओ की अगुवाई में जांच के लिए टीम का गठन किया गया है असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा ने 25 मई को श्रीनगर के नैथाणापुल से नदी में छलांग लगा दी थी
हमने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया था
 पुलिस और एसडीआरएफ के रेस्क्यू करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा का मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी वही इस मामले में महिला आयोग ने पौड़ी के एसएसपी से मामले की जांच पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पति की तहरीर पर कॉलेज के निदेशक डॉ और विभागाध्यक्ष डॉ एके गौतम पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है संदीप भट्ट ने दोनों पर पत्नी का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके कारण उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है उधर शासन ने भी घुड़दौड़ इंजीनियरिंग कॉलेज प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कॉलेज के निदेशक और विभागाधक्ष एके गौतम जी को वहां से हटा दिया है
सचिव तकनीकी रविनाथ रमन की ओर से जारी किए गए आदेश में कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी पौड़ी के पत्र का हवाला देते हुए निदेशक डॉक्टर वाई सिंह को कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट और एचओडी एके गौतम को सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ से अटैच किया गया है रमन ने कहा कि क्योंकि इस मामले में इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है इसलिए जांच प्रभावित ना हो दोनों को तत्काल प्रभाव से घुड़दौड़ी कॉलेज से हटाया जा रहा है फिलहाल इस मामले में पुलिस के द्वारा असिस्टेंट महिला प्रोफेसर का कमरा सील कर दिया है और पुलिस जांच शुरू हो गई है।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.