पैठाणी क्षेत्र के चाकिसैण में कल देर रात 4 दुकाने जलकर स्वाहा एक गाड़ी भी आई चपेट में देखिए वीडियो……

Share your love

 

 

पैठाणी / चाकिसैण:  कुलदीप रावत

 

थाना पैठाणी क्षेत्र के चाकिसैण में कल देर रात को 4 दुकाने जलकर स्वाहा एक गाड़ी भी आई चपेट में फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले सब कुछ हो चुका था खत्म

 

कल रात 11:00 बजे के लगभग थाना पैठाणी क्षेत्र के चाकिसैण बाजार में अचानक एक दुकान में आग लग गई उसके बाद एक के बाद एक चार दुकानें आग की चपेट में आ गई आसपास के लोगों के द्वारा फायर सर्विस को  फोन किया गया लेकिन पौड़ी से फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचते-पहुंचते सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था

आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया साथ ही मंत्री डॉक्टर धन सिह रावत ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा है

आग लगने का कारण क्या है अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका रावत जानकारी देते हुए बताया कि सिलेंडर फटने के कारण यह आग लगने की घटना हुई है वहीं आसपास के दुकानदार  का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है कुछ लोग गैस सिलेंडर लीकेज वजह बता रहे हैं

आग लगने से रणजीत सिंह ग्राम रोखड़ा परमेंद्र रतूड़ी ग्राम ईडा संदीप नेगी ग्राम डूंगरी तल्ली कुलबीर रौथाण  अकसोडा की दुकानें जलकर राख हो गई

साथ ही आग लगने के कारण पास में ही खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई थी ।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.