हल्द्वानी में बाइक के सीट कवर के अंदर से निकला कोबरा, मचा हड़कंप

Share your love

हल्द्वानी: कोबरा नाग का सुनते ही एक डर का माहौल बन सा जाता है। हल्द्वानी में मोटरसाइकिल के सीट कवर के अंदर कोबरा नाग निकलने से हड़कम्प मच गया। बरसात के मौसम में इन दिनों जगह जगह पर सांप, अजगर और बिच्छू का निकलना सामान्य सी बात है। लेकिन जिस तरह से नाग मोटरसाइकिल की सीट कवर के नीचे से निकलने का वीडियो सामने आ रहा है।

उससे देखकर हर कोई हैरत में है और कोबरा नाग देखकर आसपास खड़े लोग भौचके रह गए। देखते ही देखते लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया, बमुश्किल कोबरा नाग को पकड़कर स्थानीय लोगों ने जंगल की तरफ छोड़ दिया, आप साफ तौर से देख सकते हैं वीडियो में नाग किस तरीके से फन फैलाकर देख रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.