अगर धनतेरस पर इन सब चीजों को घर लाने की सोच रहे है आप तो ये खबर आपके लिए…
Share your love
धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर की पूजा की जाती है। इसी दिन रात में यम दीप भी जलाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने पर अक्षय फल मिलता है।
इस बार धनतेरस 13 नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन व्यापारी लोग भी अपनी दुकान और व्यापार की जगह में पूजा कर मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं। इस दिन कुछ खास चीजों को घर में खरीदकर लाना बहुत ही शुभ होता है। खासतौर पर इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली चीजें धन समृद्धि को बढ़ाती हैं।
तो आइए जानते है धनतेरस की तारीख, शुभ मुहूर्त और इस दिन खरीदारी करने का सही समय…
धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता का नाश होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने पर घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
घर के बाहर यम का दीपक जलाए…
अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन प्रदोष काल में घर के बाहर यमराज के लिए एक दीपक जलाया जाता है। इसे यम दीपम या यम का दीपक भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और वे उस परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं।
स्टील न खरीदें…
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए।
लक्ष्मी माता तथा गणेश जी की मूर्ति
धनतेरस के दिन आपको दिवाली के दिन होनी वाली लक्ष्मी पूजा के लिए माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। यह आपके लिए सौभाग्य, सुखदायक और शुभता प्रदान करने वाला होगा। माता लक्ष्मी की धन वर्षा करती हुई मूर्ति दिवाली के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
धनतेरस को मत खरीदे ये चीजें…
धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।
धनतेरस पूजा का मुहूर्त…
शुक्रवार 13 नवंबर को शाम 05 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 59 मिनट तक धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस 30 मिनट की अवधि में आपको धनतेरस की पूजा कर लेनी चाहिए।
धनतेरस की सही तिथि और समय
हिन्दी पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार होता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर दिन गुरुवार को रात 09 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जो 13 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
12 नंवबर को : सुबह 11:20 से 12:04 तक अभिजीत मुहूर्त
13 नंवबर को : सुबह 11:20 से 12:04 तक अभिजीत मुहूर्त
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
