अगर आप भी करते हैं चाइनीज ऐप का इस्तेमाल तो तुरंत हटाएं, नहीं तो झेलनी पड़ेगी आफत

Share your love

लखनऊ: यूपी की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक कॉन्फिडेन्सिल लेटर जारी किया है। इस लेटर में फोर्स ने अपने सभी कर्मचारियों को चाइनीज ऐप हटाने के निर्देश दिए है। स्पेशल टास्क फोर्स के अंदर एक और पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के अनुसार, ऐसे में सारी 52 चाइनीज ऐप को जल्दी से जल्दी अनइंटॉल करने को कहा गया है।

चाउनीज ऐप को लेकर आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने मोबाइल से 52 चाइनीज ऐप हटाने का सख्त निर्देश दिया है। स्पेशल टास्क फोर्स के लोगों और उनके परिवार वालों को ऐप हटाने का आदेश दिया गया है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के बाद एसटीएफ की तरफ से आदेश जारी किया गया है। इन ऐप से व्यक्तिगत और अन्य डाटा चोरी होने की आशंका जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 52 ऐसे ऐप्स की लिस्ट सरकार को दी है जो चीन से जुड़े हुए हैं। इन्हें ब्लॉक करने की मांग की गई थी। ये लिस्ट अप्रैल में तैयार की गई थी। इस लिस्ट में टिक-टॉक, जूम ऐप, यूसी ब्राउजर, क्लीन मास्टर, जेंडर और शेयर चैट जैसे पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं। ऐसे में चाउनीज ऐप की इस लिस्ट में 5 वीडियो शेयरिंग ऐप्स हैं जो बेहद इस्तेमाल किए जाते हैं। ये ऐप्स हैं- टिक टॉक, विगो वीडियो, बीगो लाइव, वेबो, वी चैट, हलो और लाइक। साथ ही चाइनीज ऐप में ई-कॉमर्स ऐप भी हैं।

बता दें, ये करने के पीछे का कारण प्राइवेसी बताई जा रही है। आए दिन चीनी ऐप्स पर भारतीय यूजर्स का डेटा चीन के सर्वर भेजने का आरोप लगाया जाता रहा है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *