यदि शासन प्रशासन द्वारा वैरियरो को नहीं हटाया गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं एव ट्रांसपोर्टरों के साथ नेशनल हाइवे जाम करेंगे: रणजीत रावत

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

नैनिताल: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत ने नैनीताल जिला पंचायत द्वारा नेशनल हाईवे पर हल्दुआ एवं गर्जिया में अवैध बैरियर लगाकर ट्रकों व माल वाहनों से अवैध वसूली को बंद करने के लिए खिलाफ उत्तराखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि शासन प्रशासन द्वारा वैरियरो को नहीं हटाया गया तो और शीघ्र ही पार्टी कार्यकर्ताओं एव ट्रांसपोर्टरों के साथ नेशनल हाइवे जाम करेंगे।

ये भी पढ़ें: DGP का बड़ा फैसला… इस तारीख को होगी रैंकर परीक्षा


जिस पर शासन प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हल्दुआ व गर्जिया पर बैरियर को हटा दिया गया। इसके फलस्वरूप आज कांग्रेस कार्यालय रामनगर में ट्रांसपोर्टरों ने पूर्व विधायक रणजीत रावत का माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर उनका धन्यवाद किया।

धन्यवाद करने वालों में ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल, प्रदीप रावत, भारत सिंह नेगी, ललित जोशी, भगत सिंह रावत, रईस, जगत सिंह रावत, हरपाल नेगी, गोपाल रावत, कमलकिशोर भट्ट, वसीम कुरेशी, नंदन सिंह, मोहम्मद आसिफ, संजीव अग्रवाल, बालम सिंह, नवीन सनवाल, अमन अग्रवाल, नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.