सैलरी मांगी तो सेल्समैन को जिंदा जलाया !
Share your love
राजस्थान के अलवर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक दलित शराब सेल्समैन को सैलेरी मांगने पर कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला देने की खबर ने इलाके में सनसनी मचा दी है।
शराब ठेकेदार सुभाष और राकेश यादव फरार हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात दो दिन पहले की है। खैरथल थाना इलाके के कूमपुर गांव में एक शराब के ठेके में शनिवार रात को आग लगने से वहां कार्यरत झाड़का निवासी सेल्समैन कमलकिशोर (22) की जिंदा जल जाने से मौत हो गई थी।
मृतक के भाई रूप सिंह ने इस संबंध में खैरथल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि कमलकिशोर ने जब सैलरी मांगी तो उनकी जला कर हत्या कर दी गई। साथ ही उसने आरोप लगाया है कि ठेकेदार सुभाष और राकेश यादव शनिवार शाम को कमलकिशोर को बुलाकर ले गए थे।
इसके बाद रात में पेट्रोल छिड़ककर दुकान को आग के हवाले कर दिया. इससे कमलकिशोर की मौत हो गई। रविवार को सुबह आग की सूचना पर सभी वहां पहुंचे तो देखा की शटर बंद था। शटर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर रोंगटे खड़े हो गए। पूरी दुकान जली हुई थी और उनका भाई डीप फ्रीज के अंदर मृत पड़ा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खैरथल सैटेलाइट हॉस्पिटल में रखवाया। वहां परिजन ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। दिनभर विवाद के बाद शाम को पुलिस की समझाइश करने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
उधर घटना के बाद दलित समाज में जबर्दस्त आक्रोश फैला हुआ है और समुदाय के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
