72 घंटे में नहीं हुआ खुलासा तो इन पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

Share your love

 

प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार एक्शन में

72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे हेतु 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है l
उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा/ गिरफ्तारी न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा l
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.