अगर कोई परिचित मांग रहा है मैसेज में आपसे पैसे उधार… तो ये खबर आपके लिए…

LokJan Today

सलमान मलिक

होशियार खबरदार जरा सी भी चूक हुई तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान जी हां आपको बता दें कि रुड़की की गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए बताया है कि आजकल एक नए तरह का साइबर क्राइम प्रकाश में आ रहा है, जिसमें शिकायत आ रही है कि किसी व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया हो और उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके दोस्तों को मैसेंजर पर किसी मुसीबत में होने अथवा अन्य कोई बहाने बनाकर पैसे उधार मांगने की बात कहीं जा रही है। कई लोग गूगल पे आदि के जरिए छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन इस प्रकार से अपने दोस्तों को कर चुके हैं। बाद में जब उनकी अपने दोस्तों से बात हो रही है तो ज्ञात होता है कि उनके द्वारा पैसे की कोई मांग नहीं की गई थी।
इस संबंध में गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक होने कि एक अपील जारी की है कि ताकि कोई भी व्यक्ति इसका शिकार ना हो सके, किसी भी व्यक्ति द्वारा मैसेंजर अथवा फेसबुक पर पैसे उधार मांगने पर उससे फोन पर कंफर्म कर लें कि क्या वास्तव में उसी के द्वारा यह मैसेज भेजा गया है

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *