हिमाचल परिवहन निगम कि बस देहरादून में दुर्घटनाग्रस्त

Share your love

 

आज दिनांक 24/8/2022 की करीब 10:30 बजे त्यूणी- अटाल मार्ग पर ग्राम अणू के पास थाना त्यूनी से करीब 15-20 किमी आगे विकास नगर कि तरफ हिमाचल परिवहन निगम की बस न० HP03B61886 तथा त्यूणी से विकासनगर जाने वाली बोलेरो मैक्स UP20T9889 के बीच टक्कर हो गई। घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई । सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क के किनारे किया गया तथा यातायात सुचारु किया गया। घटना में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो मैक्स वाहन चलने की स्थिति में नहीं है, जिसे साइड में खड़ा कराया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.