हरिद्वार पुलिस ने किया कार लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
Share your love

हरिद्वार: एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें CIU रुड़की के अशोक और नितिन की खुलासे और गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका रही है।
झबरेड़ा थाना पुलिस ने 20 दिन पूर्व हुई कार लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गयाहै। आरोपियों के पास से लूटी हुई कार और अन्य सामान बरामद हुआ है।
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया है कि बीती 23 नवंबर को देहरादून निवासी नदीम पुत्र बाबू खान ने तेरी देकर बताया था कि देहरादून आईएसबीटी के पास से पांच व्यक्तियों द्वारा उसकी स्विफ्ट कार को रुड़की के लिए बुक कराया गया था । करीब 5:00 बजे चार व्यक्ति उसके कार पर सवार होकर रुड़की के लिए चले।
पीड़ित ने बताया था कि चारों व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भलस्वागाज के पास जंगल में बिजली खंभे से बांधकर कार, एटीएम और नकदी लेकर फरार हो गए थे। लूटी गई कार में जीपीएस लगा हुआ था उसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो कार सहारनपुर के पास लावारिस स्थिति में बरामद हुई। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सहारनपुर, अमृतसर, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी पकड़ में नही आ पाए।
आज चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्तियों ने पुलिस ने रोका तो आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर और कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के पास से कार चालक नदीम के आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र समेत 1870 रुपए की नकदी बरामद हुई। वही आरोपियों की निशानदेही पर चौथे आरोपी को सरसावा सहारनपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम शमशेर उर्फ सन्नी निवासी पंजाब मुकेश डंगवाल निवासी मोहाली पंजाब जगदीप सिंह निवासी लुधियाना पंजाब अंकुर राठौर निवासी सरसावा सहारनपुर बताए गए हैं। एक आरोपी नितिन निवासी देबबन्द सहारनपुर अभी फरार है।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविंद्र शाह, उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल सोनू कुमार, नूर हसन, मोहित शामिल रहे। वही सीआईयू की टीम में उप निरीक्षक रविंद्र कुमार हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र भारती, कांस्टेबल महिपाल, नितिन, अशोक, सुरेश रमोला, रविंद्र खत्री शामिल रहे।
घटना का खुलासा करने वाली टीम को कप्तान की ओर से 2500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
ये भी पढ़ें: Video:पुलिस की नींद का चोरों ने उठाया कुछ ऐसा फायदा…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
