23 दिन में कुख्यात अपराधियों को पकड़कर हरिद्वार पुलिस ने की हाफ सेंचुरी
Share your love
हरिद्वार:
. एसएसपी की आक्रामक कार्यशैली कारगर
पकड़ में आ रहे अपराधी/वांछित
20-20 हजार के दो इनामियों की गिरफ्तारी के साथ ही हरिद्वार पुलिस की हाफ सेंचुरी पूरी
मात्र 23 दिनों में 50 ईनामी व 92 वांछित किए गिरफ्तार, भेजा जेल
मुख्यालय स्तर से राज्यभर में चलाए जा रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को हरिद्वार में एसएसपी श्री अजय सिंह की स्पष्ट नीति “या तो अपराध छोड़ो या हरिद्वार या फिर जेल जाने को तैयार रहो” से गति मिली।
जिस कारण दिनांक 01/12/22 से चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा 20-20 हजार के 02 और अभियुक्तों छोटे उर्फ शुभम पुत्र मांगे राम व तुषार पुत्र अशोक निवासीगण चरथावल मुजफ्फरनगर को दबोचते हुए इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने का अर्धशतक पूरा कर लिया गया है।
मात्र 23 दिनों के भीतर 50 ईनामी अभियुक्तों व 92 वांछितों को सलाखों के पीछे भेजकर हरिद्वार पुलिस राज्यभर में चल रहे अभियान में तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
वहीं दूसरी तरफ एसएसपी श्री अजय सिंह की आक्रामक कार्यशैली व हरिद्वार पुलिस के खौफ से लगभग दर्जन भर ईनामी अभियुक्तों द्वारा पूरे भारतवर्ष में छुपने की कोई जगह न मिलने पर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
जनपद में अपने पदार्पण के समय एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह की तीन प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक “संगठित अपराध पर वार” को आज धरातल पर उतरते हुए देखकर हरिद्वारवासी जहां खुशी से गदगद हैं तो वहीं अपराधियों के चेहरे से खुशी काफूर हो चुकी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
