युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार हुई फ्लॉप: रघुनाथ सिंह नेगी

Share your love

विकासनगर : जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश के भिन्न-भिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भी आज तक युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया। जबकि चुनाव के समय युवाओं से रोजगार के मामले में बड़े-बड़े वादे किए गए थे,लेकिन सारे वादे हवा हवाई हो गए।

कई हजार पद रिक्त होने के बावजूद अब तक वर्तमान सरकार इन 3 सालों के कार्यकाल में मात्र दो- तीन हजार लोगों को ही रोजगार दे पाई, जबकि अधिकतर मामलों में पहले ही अधियाचन हो चुका था। नेगी ने कहा कि प्रदेश में भिन्न-भिन्न विभागों में क, ख, ग श्रेणी के हजारों पद रिक्त चले आ रहे हैं, जिनमें अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शिक्षा विभाग में 6397, चिकित्सा महकमे में 4803, वन महकमे में 3079, गृह विभाग में 2074, सिंचाई विभाग में 1365, सहकारिता 214, सचिवालय प्रशासन 416, पशुपालन 947, समाज कल्याण 264, शहरी विकास विभाग में 157, औद्योगिक विकास 92, राजस्व में 405 तथा ऊर्जा, ग्रामीण विकास, लोनिवि, कृषि, खाद्य आपूर्ति आदि दर्जनों विभागों में हजारों पद रिक्त चले आ रहे हैं ।

लाखों युवा रोजगार की आस में ओवर एज पार कर चुके हैं तथा कई कगार पर हैं । नेगी ने कहा कि जिस अवधारणा एवं आशा को लेकर युवाओं ने राज्य का निर्माण कराया था, वह अवधारणाएं चूर- चूर हो गई है, तथा बेरोजगार परिवार के ताने सुन- सुन कर तिल- तिल मरने को मजबूर है ।मोर्चा युवाओं के रोजगार मामले में शीघ्र ही राजभवन में दस्तक देगा ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *