
देहरादून: उत्तराखंड राज्य के हर ब्लॉकों में दो-दो इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। बता दें कि बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बड़ी घोषणा की है, उन्होंने प्रदेश के सभी ब्लॉकों में दो-दो अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की बात कहीं है।
बताया जा रहा है कि स्कूलों का नाम अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा। जिसको लेकर अरविंद पांडे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। यह अंग्रेजी मीडियम स्कूल कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक सीबीएसई बोर्ड के तर्ज पर संचालित किए जाएंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
