गैंगस्टर विश्नोई की उत्तराखंड पुलिस बड़ी चुनौती… एक करोड़ की फिरौती के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग!

Share your love

रिपोर्ट: राजीव चावला

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक व्यापारी की दूकान में ताबड़तोड़ फायरिंग करवा कर गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने व्यापारी को फ़ोन कर धमकी देते हुए एक करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की है। यह वो ही लारेंस विश्नोई है जिसने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। 

इस घटना के बाद व्यापारी दहशत में है। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में निर्मल विर्क की गुरुनानक टायर्स की दूकान है। निर्मल घटना के समय मौजूद नहीं थे, उनके मामा दूकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दुकान पर ताबड़तोड़ आधा दर्जन से ज्यादा फायर झोंक दिए अचानक देर शाम हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फेल गई। फायरिंग के कुछ देर बाद लारेंस बिश्नोई के नाम से व्यापारी को फ़ोन आया और उसने एक करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की। 

https://youtu.be/-55taOBXPfs

घटना के बाद पुलिस मोके पर पहुंच गई है। सीसीटीवी से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का नाम आने से यह मामला गंभीर हो गया है। हालांकि लारेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में है। उसके द्वारा जेल में ही रह कर फेस बुक और व्हाट्सप्प के ज़रिये गेंग संचालित करने की खबर है। 

अब उत्तराखंड में उसके पैर पसारने की खबर से पुलिस सक्रिय हो गई है। सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की बात यह अपराधी कर चूका है। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इस घटना में सच में लारेंस बिश्नोई गेंग का हाथ है या कोई दूसरा अपराधी गिरोह लारेंस के नाम का उपयोग कर रहा है।

वह इस पूरे मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि फिलहाल इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई है साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है इसके साथ ही जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.