पेपर लीक मामले में 21 पर लगाई गई गैंगस्टर, संपत्ति होगी ज़ब्त

Share your love

यूकेएसएसएस पेपर लीक मामला

मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी के “जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन” की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था ।

इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर  थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो जाएगी ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.