गजा खाडी क्षेत्र मे टॉप ब्राडबैंड सेवा बाधित होने के चलते दूर क्षेत्र से आ रहे ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

Share your love

रिपोर्ट: सुभाष राणा

नई टिहरी के गजा खाडी क्षेत्र मे टॉप ब्राडबैंड सेवा बाधित होने के कारण डाकघर, बैंक, तहसील व सी एस सी सेन्टरों मे जनता के कार्य नही होने के कारण दूरदराज क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण महिला, पुरुष दो सप्ताह से परेशानी का सामना कर रहे हैं। गजा से दिनेश प्रसाद उनियाल, दयाल सिंह सजवाण, अरविन्द उनियाल, कुंवर सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह चौहान ने नेट सेवा बार बार बाधित होने पर रोष ब्यक्त करते हुए बताया कि डाकघर मे डाक लम्बित पडी हुई हैं साथ ही जमा व निकासी सहित पी पी एफ व अन्य अल्पबचत योजनाओं के जमा प्रभावित हो रहा है। क्योंकि उपभोक्ता को पेनाल्टी भरनी पडती है जबकि जमाकर्ता ने डाकघर मे पासबुक जमा की हुई है। तहसील मे भी आय, जाति, स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने सहित खतौनी की नकल भी निकालनी पडती है। सी एस सी सेन्टरों के माध्यम से भी कार्य नही हो पा रहे हैं। बी एस एन एल की लचर सेवा के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड रही है। टी डी एम नई टिहरी से बार बार फोन किया जा रहा है लेकिन फिर भी बी एस एन एल की सेवा पूरे क्षेत्र मे ढप्प चल रही है। ब्यापार सभा गजा ने भी ब्राड बैंड सेवा ठीक करने की मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *