मित्र पुलिस ने पिटा महिला को वीडियो हुआ वायरल!

Share your love

लोकजन टुडे देहरादून

राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना इलाके में युवती से अभद्रता की शिकायत पर जांच करने गए सिपाहियो के साथ अभद्रता,मारपीट करने का मामला सामने आया है।कल देर रात थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो युवक युवती से अभद्रता कर रहे है।इस सूचना पर तत्काल चीता कर्मी मौके पर पहुंचे।तब तक जानकारी के मुताबिक युवक अपने घर की ओर चले गए।युवती ने युवकों के बारे में जानकारी देते हुए घर के पते की तस्दीक की।सिपाहियो के आरोपियों के घर पहुंचते ही एक महिला ने अभद्रता करने के साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी वर्दी पर भी हाथ डाला गया।सिपाहियो ने मामले में किसी तरह कारवाई करते हुए दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।देर रात दोनो युवकों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा थानां नेहरू कॉलोनी में दर्ज किया गया है।बताया जाता है आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले से जुड़े कुछ वीडियो भी वॉयरल किये जा रहे है। वीडियो जांच का विषय हैं…लोकजन टुडे वीडिओ  की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता हैं… यह एक वायरल वीडियो है…

https://youtu.be/1ft9EiPPYLc


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *