पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव, कहा “मुझे आप सबके दुआ की जरुरत है”

Share your love

पाकिस्तान में भी कोरोनावायरस का असर बढ़ता जा रहा है। देश में एक लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। शाहिद अफरीदी ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

उन्होंने ट्वीट पर अपने तबीयत की जानकारी देते हुए लिखा, “मेरी तबीयत गुरुवार से ही खराब लग रही थी, मेरा शरीर बहुत बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मैंने अपना टेस्ट करवाया और दुर्भाग्य से मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मुझे आप सबके दुआ की जरुरत है।

अफरीदी पिछले काफी महीनों से अपने फाउंडेशन के जरिए पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित और इसकी वजह से प्रभावित लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। वह लोगों तक खाना और जरूरत के सामान को पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताने की वजह से उनके इस वायरस से संक्रमित होने की उम्मीद है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *