कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान हेतु मुख्यमंत्री व दुग्ध विकास मंत्री को लिखा पत्र

Share your love

रिपोर्ट: सुभाष राणा

नई टिहरी: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा टिहरी दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों के बकाया भुगतान हेतु मुख्यमंत्री व दुग्ध विकास मंत्री को पत्र लिखा है।

डॉ. धन सिंह रावत से फ़ोन पर वार्ता कर शीघ्र भुगतान करने हेतु कहा है की आजकल प्रदेश अध्यक्ष पूर्व जनपद के भ्रमण पर उन्होंने कहा की COVID-19 की इस अभूतपूर्व महामारी में जन मानस के साथ “जन संवाद” कर रहा हूँ। मुझे यह जानकर अत्यंत कष्ट हुआ कि विगत कई महीनों से यहाँ के गरीब दुग्ध उत्पादकों का दूध का पैसा दुग्ध संघ द्वारा नहीं दिया गया है, जो कि लगभग  अस्सी लाख है।

उपाध्याय ने कहा आप तो जानते ही हैं कि यहाँ के निवासी सीमांत किसान हैं और लघु कृषि के साथ-साथ एक-दो भैंसे पालकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बच्चों का मन मारकर दुग्ध संघ को दूध इस उद्देश्य से दे रहे हैं कि उस पैसे से अपने बच्चों का भविष्य बना सकें, हारी-बीमारी में वह पैसा काम आ सके, लेकिन सरकारी अकर्मण्यता ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया है।कहा कि टिहरी जनपद के इन गरीब दुग्ध उत्पादकों की बकाया राशि यथाशीघ्र भुगतान करें।
उन्होंने कहा कि मेरी अभी मंत्री धन सिंह से वार्ता हुई है, उन्होंने शीघ्र ही भुगतान का विश्वास दिया और संघ के कर्मचारियों के बकाया भुगतान भी शीघ्र करने हेतु कहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *