पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, कही ये बात…!
Share your love
रिपोर्ट: रफी खान
काशीपुर: स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर काशीपुर के रामलीला सभागार में भाजयुमो द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत करते हुए शिविर का उद्घाटन किया। जहां क्षेत्र के सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने भाग लेते हुए रक्तदान किया।
इससे पूर्व बीजेपी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत भी किया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की हिदायत भी दी।
इस दौरान मीडिया से गुफ्तगू करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से टीएसआर की सरकार बनने जा रही है। वहीं उनसे जब पार्टी में मचे घमासान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सधे हुए अल्फ़ाज़ और सादगी से जवाब देते हुए कहा कि इसको चुनाव से पूर्व निपटा लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूरे इत्मीनान से मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया जिसके पश्चात उन्होंने रक्तदान शिविर में पहुंचते हुए उसका शुभारंभ किया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
