हरिद्वार पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत 15 दिनों में किए 2106 चालान, 102 गिरफ्तार व 5 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना….
Share your love
हरिद्वार
ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाती हरिद्वार पुलिस

मात्र 15 दिनों में किए—
2106 चालान, 102 गिरफ्तार व 5 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना
देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में यात्रीगण मन में पवित्रता का भाव लिए आते हैं और इनमें से अधिकतर श्रद्धालुगण हरिद्वार आकर मां गंगा के पावन घाटों में डुबकी लगाकर जयकारों के साथ ही अपनी यात्रा का आरंभ करते हैं।
ऐसे में इन घाटों की पवित्रता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को हरिद्वार पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत बाखूबी निभा रही है और पावन घाटों अथवा क्षेत्र की मर्यादा को भंग कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
पिछले माह 28 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के सूझबूझ भरे दिशा-निर्देशन में मात्र 15 दिनों में 2106 व्यक्तियों के चालान व 102 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 517250 ₹ की धनराशि का जुर्माना भी इन पर लगाया है।
हरिद्वार पुलिस उत्तराखंड आ रहे सभी भद्र यात्रियों से अपील करती है कि उत्तराखंड आकर मां गंगा के घाटों एवं पावन भूमि की मर्यादा का ध्यान रखें एवं बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में हरिद्वार पुलिस का सहयोग करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
