
श्रीनगर: SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश के अनेक स्थानों अल्मोड़ा, उजेली श्रीनगर इत्यादि स्थानों में SDRF कमान्डेंट तृप्ति भट्ट के दिशा निर्देशन में पांच दिवसीय विंटर कैंप आयोजित किये गया। जिसमे स्कूली छात्र छात्राओं को SDRF कर्मियों द्वारा आपदा से बचाव के तरीके, प्राथमिक उपचार, रैस्क्यू उपकरणों की जानकारी व प्रदर्शनी लगाकर दिखाई गई। साथ ही रैपलिंग-क्लाइम्बिंग, रिवर क्रासिंग व बर्मा ब्रिज के बारे में जानकारी व डैमोंस्टेशन कराया एवं सैफ्टी नाट्स की जानकारी व अभ्यास कराया गया।
विंटर केम्प के माध्यम लगभग 478 छात्र छात्राओं को…
अल्मोड़ा जनपद के सरियापानी एवम उत्तरकाशी में जनपद चमोली में आयोजित विंटर केम्प के माध्यम लगभग 478 छात्र छात्राओं को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण व अन्य जानकारी दी गई। उजेली एवमं अल्मोड़ा में आयोजित विंटर केम्प का समापन दिनांक 14 जनवरी को हुआ, जबकि श्रीनगर में आयोजित विंटर केम्प का आज तृतीय दिवस हैं। एक अन्य विंटर केम्प अगस्त्यमुनि में भी शीघ्र आयोजित किया जा रहा है।

वर्तमान समय तक लगभग 1 लाख 20 हजार…
SDRF द्वारा आयोजित विंटर केम्प का मूल उद्देश्य आपदा के प्रति अति संवेदनशील प्रदेश में छात्रों को आपदा की विभीषिका की जानकारी देना,जिससे उससे होने वाली क्षति को कम किया जा सके। SDRF द्वारा अपने स्थापना के पश्चात से ही बृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए है, जिनके माध्यम से वर्तमान समय तक लगभग 1 लाख 20 हजार प्रदेश वासियों को आपदा से बचाव सम्बन्धी जानकारी दी। एवम लगभग 23 हजार महिला मंगल दल , PRD ,पुलिस, ग्रामीणों एवम हितधारक सस्थाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है।

विंटर केम्प के दौरान बच्चो द्वारा…
विंटर केम्प के दौरान बच्चो द्वारा प्रशिक्षण के साथ ही डांस गाना एवम सास्कृतिक प्रोगाम भी प्रस्तुत किये । सभी स्कूली बच्चों को समापन के दौरान प्रोत्साहन हेतु सर्टिफिकेट दिए गए।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
