सुरंग में लगी आग, सुरंग में काम कर रहे थे 44 मज़दूर!

Share your love

लोकज़न टुडे/ ऋषिकेश

आज अचानक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में आग लग गई। इस दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। निश्चित ही आज एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई अगर आग पर समय रहते क़ाबू नहीं पाया जाता तो निश्चित आज की घटना सुर्ख़ियाँ बन जाती.. सुरंग में आग की सूचना पर मौके पर तुरंत एक्शन आये एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। निश्चित ही एसडीआरएफ़ और डीडीआरएफ के जवान अगर समय पर नहीं पहुँचते तो स्थिति भयाबह हो जाती मौक़े पर पहुँचे बचाव टीम का सभी ने शुक्रिया किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.