आधी रात के समय लकड़ी के कारखाने में लगी भयंकर आग

Share your love

रिपोर्ट: वीर वालिया/ सैयद मशकूर

सहारनपुर: थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत मानकमऊ रजवाहा पटरी पर गंगा कालोनी में सचिन पालीवाल पुत्र नरेश कुमार पालीवाल का सागर हैण्डीक्राफ्ट के नाम से लकडी का कारखाना है।

सचिन पालीवाल 5 सितम्बर की रात्रि लगभग 8 बजे कारखाने को बंद करके अपने घर चले गये थे। रात्रि लगभग 1 बजे उन्हें पड़ोसियों से कारखाने में आग लगे होने की सूचना मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटो जूझने के पश्चात किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक लाखों रुपए का सामान, अन्य उपकरण, जनरेटर आदि जलकर राख हो गए थे।
सचिन पालीवाल ने बताया कि आग इतनी भयावह लगी थी कि कारखाने की दीवारें तक फट गयी और सीढियां टूटकर नीचे गिर गयी।

उसने यह भी बताया कि कारखाने में जो भी सामान रखा हुआ था, वह सब जलकर राख हो गया। आग में उन्हें करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। सचिन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। लेकिन उन्हें शक है कि यह आग शार्ट सर्किट से न लगकर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लगायी गयी है।
रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में दी गई तहरीर में कारखाना मालिक ने अज्ञात पर शक जाहिर करते हुए घटना में हुए नुकसान को मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *