Exclusive सुनार गोली काण्ड में घर के भेदी की शिनाख़्त?
Share your love
कहते हैं ना घर का भेदी लंका ढाए.. और जिस बात का अंदेशा लोकजन टुडे ने पहले ही दिन लगा लिया था कि “सुनार गोलीकांड” के पीछे कोई ना कोई मुखबिर तो जरूर होगा और शायद ये अंदेशा ही सच साबित हो जाएगा..
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह था कि आखिर बदमाशों ने रास्ते से ही कैसे टारगेट किया सुनार को.. और इसी को लेकर शुरू हुई राजधानी पुलिस की जांच… सूत्रों की माने तो पुलिस भी किसी तीसरे आदमी के होने का शक नकार नहीं रही थी…
सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथों कुछ ऐसे सबूत लगे हैं जिसके आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि मुखबिर ने ही कराई थी सुनार से लूट.. इस बार फिर से एक बार मोबाइल ने सारे राज खोल दिए.. क्या हैैैैै क्या है और किसका है वह मोबाइल… जल्द हो सकता है इस पर बड़ा खुलासा… सूत्र बताते हैं कि मुखबिर की तलाश पूरी हो चुकी है, सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि उठाए गए बदमाशों ने सभी राज उगल दिए है और उसी आधार पर मुखबिर की भी शिनाख्त हो चुकी है बताया जा रहा हैैै मुखबिर भी घटनाक्रम के वक्त लुटेरों को सारे दिशानिर्देश दे रहा था और उसी ने रेकी करके बताया था कि घटनास्थल पर कैमरे नहीं है… उक्त घटनाक्रम की तैयारी कई दिन पहले हो चुकी थी घटनाक्रम से भागने का रोड मैप पहले से ही डिसाइड था मोटरसाइकिल छोड़कर किस गाड़ी में फरार हुए और जिसके बाद मोटरसाइकिल पुलिस को बरामद हुई और यही सबसे बड़ी लीड भी थी जिसके बाद डीआईजी की विशेष टीम ने छापेमारी और धरपकड़ करके सफलता हासिल कर ली… अभी तक इस खबर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है… यह सूत्रों के आधार पर लिखी गई खबर है…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

