Exclusive: शव का अंतिम संस्कार रोका -श्मशान घाट की भूमि को लेकर हुआ हंगामा।


ख़बर लकसर से -लकसर के दाबकी महेसरी गाव में दो जातियों के लोगो मे उस श्मशान घाट की भूमि को लेकर विवाद हो गया–एक पक्ष को लोगो ने दूसरे के व्यक्ति के शव का अन्तिम संस्कार रोक दिया— भारी तनाव के बीच मृतक का शव कई घंटे सड़क पर पड़ा रहा—
आपको बता दे दाबकी व महेसरी गांव एक ही पंचायत के दो गाव है हैं— बीती रात गांव के 80 वर्षीय दलित पलटूराम का देहांत हो गया था– सुबह परिजन व ग्रामीण शव को जलाने महेसरा रोड स्थित पंचायत की जमीन पर ले गए— लेकिन दाबकी के कुछ लोगों ने अंतिम सस्कार कारवाई को रोक दिया– उनका कहना था कि उक्त उनकी कृषि भूमि है और बाकी उसके पास की जमीन वृक्षारोपण के लिए है– शमशान के लिए जमीन दुसरी तरफ ढाब क्षेत्र में छोड़ी गई है-

दूसरी तरफ मृतक पक्ष के लोगो का कहना था कि उक्त भूमि वरक्षारोपन के लिये छोड़ी गई है लिहाजा उनकी जाति के लोगो के पास शमशान की कोई भूमि नही इस लिए वे उक्त भूमि पर उनके लिए श्मशान घाट घोषित किये जाने की मांग कर रहे है –इनका आरोप था कि दबंग लोगो द्वारा उनके मुर्दे का अंतिम संस्कार नही होने दिया जा रहा है –

इस बीच -शव रोके जाने की सूचना पर महेसरी के काफी लोगों के अलावा भीम आर्मी के सदस्य मौके पर पहुंचकर शव वहीं जलाने की बात पर अड़ गए। इसे लेकर दोनों तरफ के लोगों में तनातनी हो गई—ओर मौके बड़े सँघर्ष के आसार बन गए –सूचना पर लक्सर कोतवाली के एसआई नवीन चौहान व नायब तहसीलदार सुरेश सैनी पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत कराने की कोशिश की –लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे -ग्राम प्रधान सुनीता देवी भी मौके पर पहुच गई –और मामले को सुल्टाने में जूट गई —
-इसके चलते मृतक पलटू राम का शव कई घण्टे तक सड़क ही पड़ा रहा —


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *