ईद उल जुहा पर पूरे महानगर में चाक चौबंद रही सफाई व्यवस्था
Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर
- ईद उल जुहा पर पूरे महानगर में चाक चौबंद रही सफाई व्यवस्था
- नगरायुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
सहारनपुर: ईद उल जुहा पर्व पर नगर निगम द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाओं के चलते शहर में साफ सफाई काफी बेहतर रही। कुर्बानी स्थलों के निकट निगम द्वारा मृत पशु अवशेष उठान के लिए जहां कर्मचारियों के साथ वाहन तैनात किए गए थे, वहीं कूड़ाघरों पर भी सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किय गया था, ताकि कोई इधर उधर से लाकर पशु अवशेष वहां न डाल सके।

निगम द्वारा इस कार्य में जेसीबी, लोडर व पोकलेन मशीनों सहित एक सौ से अधिक वाहन, सैकड़ों हाथ रेहड़े और एक हजार कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। जबकि एक हजार कर्मचारी महानगर के अन्य सफाई व्यवस्था और चूना, ब्लीचिंग, मैलाथियान के अतिरिक्त एंटी लार्वा और सैनेटाईजर के छिड़काव के लिए लगाए थे।
नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके त्रिपाठी ने महानगर में सफाई व्यवस्था की कमान खुद संभालते हुए सुबह सात बजे से पूरे महानगर और विशेष कर कूड़ाघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों एवं सफाई नायकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महानगर में कहीं भी सड़कों पर पशुओं के अवशेष न डालने दिए जाए और कुर्बानी स्थलों से अवशेष सीधे गाड़ियों में उठाकर उन्हें निगम द्वारा निर्धारित स्थलों तक पहुंचाया जाए।
नगरायुक्त ने बताया कि पूरे महानगर में निगम के सभी दो हजार कर्मचारी सुबह पांच बजे से ही सफाई कार्यों चूना, मैलाथियान, एंटी लार्वा आदि के छिड़काव कार्य में जुट गए थे। निगम के सौ से अधिक वाहनों को अवशेष व कूडा उठान में लगाया गया है और इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि सड़क या गली मोहल्लों में कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के अवशेष न डालने दिए जाएं। छोटी गलियों में जहां वाहन नहीं जा सकते, वहां सफाई कर्मचारी रेहड़ों के साथ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई निरीक्षकों को क्षेत्रवार तथा सफाई नायकों से भी उनके क्षेत्र के कार्यों की सचित्र व्हाटसऐप पर रिपोर्ट ली जा रही है। वे स्वयं और नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कूड़ा घरों से कूड़ा उठान कर सफाई कर्मचारी वहां साथ के साथ चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव कर रहे हैं। इसके अलावा सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी चूना व ब्लीचिंग छिड़काव के साथ साथ महानगर में सैनेटाईजेशन अभियान भी चलाया गया जा रहा है। उधर, निगम के कंट्रोल रुम पर आने वाली जलकल व लाइट संबंधी दो—दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से जलकल की दोनों और लाइट की एक शिकायत का तुरंत निस्तारण करा दिया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
