सोशल मीडिया का असर एथलीट मानसी नेगी को ₹10 लाख देगी अब प्रदेश सरकार
Share your love
देहरादून
एथलीट मानसी नेगी को खेल विभाग से उनके हक का पैसा मिलेगा विभाग ने गत वर्ष की 9:45 लाख की प्रोत्साहन राशि मंजूर कर दी है साथ ही आउट ऑफ टर्न नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की भी बात कही है एथलीट मानसी नेगी ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में खेल कोटा शुरू करने की मांग की थी उन्होंने सुविधाएं नहीं मिलने पर पंजाब की निजी यूनिवर्सिटी का रुख करने की भी बात कही थी जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई नौबत यहां तक आ गई कि स्वयं खेल मंत्री रेखा आर्य को सोशल मीडिया पर जवाब देना पड़ गया और मंत्री रेखा आर्य अब तक मानसी नेगी पर किए गए खर्च का हिसाब किताब सोशल मीडिया पर ही देने लगी

जिसके पश्चात खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने रेखा आर्य को आड़े हाथों लिया फजीहत से बचने के लिए आनन फानन में रविवार के दिन ही संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 1 जनवरी से 30 जून 2022 तक पदक जीतने पर ₹100000 की प्रोत्साहन राशि बनती है जिसका चेक तैयार है इसे शीघ्र ही सीएम मानसी नेगी को सौंपेंगे 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक की अवधि में जीते पदकों के आधार पर 8 लाख ₹7500 प्रोत्साहन राशि बनती है जो डीबीटी के माध्यम से मानसी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी उन्होंने बताया कि खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को आउट आफ् टर्न नियुक्ति दिए जाने के लिए शासनादेश की कार्यवाही चल रही है जीओ जारी होते ही नियम अनुसार खेल कोटे से नौकरी देने की कार्रवाई भी की जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
