एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के चलते दून पुलिस ने रीलबाज चेन स्नैचर को किया गिरफ़्तार…

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 19/10/2025 को सूरज रावत द्वारा कोतवाली पटेलनगर पुलिस को उनकी माताजी के साथ नयागावं से प्रेमनगर की ओर जाते समय किसी अज्ञात बुलेट सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनके गले की सोने की चैन छीन कर फरार हो जाने के बारे में प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया जिसके आधार पर थाना पटेलनगर पर अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया…

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर चन्द्रभान सिंह अधिकारी को निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की बारीकी से जाँच कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई जिसमें अभियुक्त द्वारा घटना में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जाना तथा घटना से पूर्व तथा घटना के बाद रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं उतारना प्रकाश में आया, जिससे अभियुक्त की पहचान होना काफी कठिन हो गया परंतु उसके बावजूद पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमो से प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया…

उसी के फलस्वरूप आज दिनांक 25/10/2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बल्लूपुर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त शिवम पुत्र प्रमोद कुमार निवासी श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के बल्लूपुर चौक के पास स्थित घर से घटना में छीनी गई चैन तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल को बरामद किया गया..

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह सोशल मीडिया पर रील्स देखने का आदी है तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब तथा इन्स्टाग्राम पर चैन स्नेचिंग की रील्स देखकर अभियुक्त द्वारा चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी, जिससे वह अपने ऊपर चढे उधार को चुका सके। योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत दुपट्टा मार्केट के पास एक राह चलती महिला के गले से चेन झपट ली, घटना के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी बुलेट मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को उतार दिया था, तथा आने जाने वाले रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं खोला, जिससे पुलिस उसे आसानी से न पहचान सके। अभियुक्त द्वारा घटना में छीनी गई चेन को बेचने का प्रयास किया गया था, पर बिल न होने के कारण वह उसे बेच नहीं पाया…

अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाली पटेलनगर निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, ISBT चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा, उपनिरीक्षक महावीर सजवाण, कॉन्स्टेबल अरशद अली, कॉन्स्टेबल आबिद, कॉन्स्टेबल विकास, SOG से कॉन्स्टेबल आशीष शर्मा, कॉन्स्टेबल पंकज, कॉन्स्टेबल सोमपाल तथा जितेंद्र शामिल थे…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.