एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फसते जा रहे अपराधी

Share your love

देहरादून

 

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फसते जा रहे अपराधी

हत्या तथा डकैती के मामले में 11 वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने जालंधर से धरदबोचा।

*पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था ठिकाने*

पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में मिली गोपनीय सूचना पर 03 दिन से जालंधर में डाला था डेरा

अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारंट तथा कुर्की के आदेश हुए थे प्राप्त

*अपराधी पुलिस से बचने के चाहे कितने भी घर बदल लें, दून पुलिस उन्हें उनके असली घर जेल पहुँचा कर ही रहेगी :- एसएसपी देहरादून*

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं। जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सँ0 – 33/12 धारा 302, 201, 420, 467, 468, 396, 412 आईपीसी में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारेंट तथा धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई परंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया, टीम द्वारा 03 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए दिनाँक 27/10/23 को काफी प्रयासों के बाद जालन्धर में एक फैक्ट्री के बाहर से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

*नाम पता अभियुक्त :-*
मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) ), उम्र 44 वर्ष

*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विकेंद्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन।
2- कांस्टेबल सुरेंद्र
3- कांस्टेबल मुकेश

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.