एसएसपी दून की सटीक रणनीति के चलते रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा घटना में शामिल 01 लाख के इनामी अभियुक्त राहुल उर्फ चौंधा को कुरूक्षेत्र हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर कई राज्यों में लूट, डकैती तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त बिहार का भी 01 लाख रू0 का ईनामी अभियुक्त है जिसकी तलाश कई अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा भी की जा रही थी। रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा अब तक 12 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गये अभियुक्त का नाम राहुल उर्फ चौंधा पुत्र दीपक महतो, निवासी: शकरपुर, जिला बेगुसराय हाल निवासी: विश्वास कालोनी अमीन रोड, कुरूक्षेत्र हरियाणा है l

अभियुक्त की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वसंत विहार उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, थानाध्यक्ष प्रेम नगर उपनिरीक्षक गिरीश नेगी, एस0आई0टी0 से उपनिरीक्षक आशीष रावत, हेड कॉन्स्टेबल परविंदर व कॉन्स्टेबल रोबिन शामिल थे l

इसके साथ ही एसओजी देहरादून से प्रभारी एसओजी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कॉन्स्टेबल लोकेंद्र, कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्टेबल सोनी कुमार एवं कॉन्स्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.