स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते चारधाम यात्रा के दौरान 281 श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान गंवाई जान, स्वास्थ्य सचिव ने स्वीकारा !
Share your love
देहरादून – हर साल की तरह इस साल भी लाखों की संख्या में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देश- विदेश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे थे । लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस साल चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे इन लाखों श्रद्धालुओं में से कुल 281 श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान ही अपनी जान गवा दी । जो सीधे तौर पर कहीं न कहीं प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है ।
आपको बता दे कि इस यात्रा सीजन में साढ़े 15 लाख से अधिक यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुचे थे । जिसमे से 150 श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान ही समय पर उपचार न मिलने के चलते मौत हो गई । जबकि यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आये 48 यात्रियों, गंगोत्री धाम के दर्शन करने आये 17 श्रद्धालु , और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने आए 66 श्रद्धालुओ की इस यात्रा सीजन में मौत हुई । जबकि साल 2019 में चार धाम यात्रा के दौरान यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा इससे बेहद ही कम था । साल 2019 में कुल 91 लोगों की चारधाम यात्रा के दौरान मौत हुई थी।
इस संबंध में उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने खुद भी इस बात को स्वीकारा कि चारधाम यात्रा के दौरान इस साल जिस तरह से श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत का आंकड़ा बड़ा है । उसकी कहीं न कहीं एक बड़ी वजह स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव भी है। हालांकि मेडिकल रेसलर यूनिट चारधाम यात्रा के अलग-अलग जगहों पर मौजूद है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी, मैनपावर, तैनाती के साथ ही इक्विपमेंट उपलब्ध नहीं होने के चलते यात्रियों की मौतें हुई हैं।
लिहाजा स्वास्थ्य विभाग आगामी चारधाम यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराये जाने के लिए एक रोड मैप तैयार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग एशियन डेवलपमेंट बैंक की वित्तीय सहायता से प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है।
स्वास्थ सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ विभाग डेडिकेटेड हाई एटीट्यूड मेडिकल सिस्टम विकसित करने की कोशिश कर रहा है। जिसको 3000 से 7000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विकसित की जाएगी। शासन- प्रशासन इन प्रयासों में है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगो तक भी बेहतर स्वास्थ सुविधाएं पहुंच सके
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
