ड्रग्स केस: कॉमेडियन भारती और हर्ष को कोर्ट से मिली जमानत

Share your love

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ड्रग केस में दोनों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर शनिवार को छापेमारी की थी। इस दौरान एक्ट्रेस और कॉमेडियन भारती सिंह के घर से कुछ मात्रा में एनसीबी को गांजा भी बरामद हुआ था।

ड्रग मिलने के बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को समन भेजा था। NCB के साथ हुई पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे और उनके पति ने भी गांजा पीने की बात को स्वीकार कर लिया था। वहीं करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद भारती को गिरफ्तार कर लिया गया था और इसके बाद देर रात को उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

रविवार को भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और फिर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। भारती और हर्ष की दो ड्रग पेडलर्स के साथ कोर्ट में पेशी हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। जिस पर आज सुनवाई करते हुए आज उन्हें कोर्ट की तरफ से जमानत दे दी गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.