शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

Share your love

देहरादून– विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए। गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में करीब दो हजार तीर्थयात्री मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली यात्रा मारकंडेय पुरी स्थित चंडी देवी मंदिर में विश्राम के बाद गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी। गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए हैं। धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा को 12:05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए रवाना किया गया। शीतकाल के छह माह मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी।

इस बार 25 अक्तूबर तक पहुंचे इतने तीर्थयात्री

गंगोत्री – 624451
यमुनोत्री – 485635

शीतकाल में धामों में रहने वालों का होगा पूरा ब्योरा

इस बार पुलिस शीतकाल के दौरान धामों में रहने वालों की पूरी जानकारी अपने पास रखेगी। इसके लिए रजिस्टर तैयार किए गए हैं। धामों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी रवाना किए गए हैं। शीतकाल के दौरान 28 से अधिक पुलिस कर्मी धामों में तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए अलाव, राशन, मेडिकल किट आदि की भी व्यवस्था की गई है।

कल बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को भैयादूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.