दून पुलिस लगातर कर रही नशा तस्करों की धरपकड़, इस बार थाना प्रेमनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

[संवाददाता : करन सहगल]

सीएम धामी के विजन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे है l अभियान को सफल बनाने के चलते थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है l

उसी के फलस्वरूप दिनांक 05-05-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धूलकोट के जंगल के पास आशीष नामक युवक को 01 किलो 256 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया हैl

अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त का नाम आशीष कुमार पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम0 मोकामा, पोस्ट ऑफिस बिशनपुर, थाना दमदाह, जिला पूर्णिया बिहार है।

अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी झाझरा उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा, कॉन्स्टेबल संजीत कुमार एवं कॉन्स्टेबल बृजमोहन रावत शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.