नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

आजाद काँलोनी निवासी ने पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून और 02 अन्य विधि विवादित किशोरों द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 137(2)/70(2)/123 बीएनएस व 5(छ)6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल अभियुक्त के दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1-रैफी उर्फ सोनू पुत्र मो0 असलम निवासी आईएसबीटी सी 15 आजाद काँलोनी गली नम्बर 03 पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम गजरौला थाना बस्ती जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष ।

02 : घटना में शामिल 02 अन्य विधि विवादित किशोर

पुलिस टीम
1-व0उ0नि0 प्रमोद शाह कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
2-म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
3-का0 अरविन्द बर्थवाल
4-का0 विपिन कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.