डीएम रंजना राजगुरू ने राधास्वामी सतसंग ब्यास में संचालित वैक्सीनेशन सेन्टर का किया निरीक्षण

Share your love

रूद्रपुर: जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज राधास्वामी सतसंग ब्यास रूद्रपुर में संचालित वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण करते हुये व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वैक्सीन लगा रहे कर्मचारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार ही वैक्सीन लगाया जाये।

उन्होने वैक्सीन लगाने आये लागों से भी वार्ता कर स्वास्थ व वैक्सीन लगाने के उपरांत के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है वे 30 मिनट तक सेन्टर में ही विश्राम करने के उपरांत अपने घर को जाये। उन्होने कहा कि जो लोग यहा पर वैक्सीन लगा रहे है वे अपने आस-पास के लोगों को भी वैक्सीन लगाने हेतु प्ररित करें। जिलाधिकारी ने राधास्वामी संतसंग में बने वैक्सीनेशन सेन्टर में सभी व्यवस्थाये दुरस्थ मिलने पर पूरी टीम का बनोवल बढाते हुये बधाई दी। उन्होने कहा कि जन सेवा ही सबसे बडी मानव सेवा है। इसके उपरांत राधास्वामी सतसंग में संचालित किचन का भी अवलोकन किया।

राधास्वामी सतसंग के ऐरिया सेक्रेटरी हरीश सेतिया ने वैक्सीनेशन सेन्टर के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 01 अप्रैल,2021 से अबतक 15 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकि है। वैक्सीनेशन सेन्टर पर सोशल डिस्टेन्स, मास्क, टेम्परेचर जांच मशीन, सेनेटाइजर आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था की गयी है।इस दौरान किचन इंचार्ज चरणजीत कामरा, गुरूचरण ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि लगभग एक हजार से अधिक खाने का पैकिट कोविड सेन्टरो में दिया जाता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, सीएमओ डा0 डीएस पंचपाल, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, जनप्रतिनिधि भारत भूषण चुघ, राधास्वामी सतसंग के सेवादार राजेन्द्र गिरधर, सतीश अरोरा, रवि वर्मा, अंकित अरोरा, संजीव गांधी, अरूण मदान, सुरज, दीपक गुम्बर, राजकुमार नारंग, पूजा चावला आदि सेवादार उपस्थित थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.